अजमेर में एक बार फिर बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है। मेल पर धमकी भेजने वाले ने लिखा कि कलेक्ट्रेट ऑफिस की दो मंजिलों में सल्फर नाइट्रेट वाले आईडी लगाए गए हैं..जो ठीक 11:50 पर ब्लास्ट करेंगे। पुलिस और सीआईडी की टीम की ओर से चेकिंग की गई। कलेक्ट्रेट में कार्यरत कर्मचारियों को कार्यालय से बाहर निकलवा कर चेकिंग करवाई गई है। ग्रामीण एडिशनल एसपी दीपक शर्मा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में सर्च ऑपरेशन चलाया गया । सीआईडी की टीम मेटल डिटेक्टर और डॉग के जरिए चेकिंग की गई है। कलेक्ट्रेट के सभी विभागों में कर्मचारियों को शांतिपूर्ण तरीके से बाहर निकलवा कर चेकिंग की गई है। एटीएम सिटी नरेंद्र मीणा ने बताया कि कलेक्ट्रेट के दूसरी मंजिल पर विस्फोटक रखने की सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के जरिए चेकिंग करवाई गई। मेल भेजने वाले ने लिखा कि कलेक्ट के दूसरी मंजिल पर सल्फर नाइट्रेट के आईडी लगाए गए हैं। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पूर्व में मिली धमकी पर शिकायत देकर मुकदमे दर्ज करवाए गए हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले अजमेर में सेशन कोर्ट के नए भवन को उड़ाने की धमकी मिली थी। इससे पहले कलेक्ट्रेट, दरगाह को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। इसके बाद मामले में सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। लेकिन आज तक पुलिस को कुछ सुराग हाथ नहीं लग पाए हैं। धमकियों से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… अजमेर कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी:कलेक्टर को भेजे ईमेल में लिखा- आपके कोर्ट में 13 RDX लगाए गए, जल्दी फटने वाले हैं अजमेर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिली:मेल में लिखा- तीन जगह RDX लगाए हैं, धमाके से पहले खाली करवा लें अजमेर दरगाह को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल में लिखा- पुतिन के आते ही विस्फोट हो जाएगा, परिसर खाली करवाकर किया सर्च


