बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर कुल्हाड़ी से हमला:नाबालिग की मां के सिर पर बुजुर्ग ने किया वार, गंभीर अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती

अलवर जिले के एक गांव में 12 साल की नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे नाबालिग की मां के सिर में गंभीर चोट लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला के पति ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसकी पत्नी नरेगा में काम करती है। वह खुद भी मजदूरी करता है। इस कारण पीछे घर पर 12 साल की मानसिक रूप से कमजोर बेटी रहती है। जिसे पड़ोसी 60 साल के बुजुर्ग ने उसे टॉफी दिलाने के बहाने बुला लिया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। पहले भी की थी छेड़छाड़ पड़ोसियों की शिकायत पर महिला बुजुर्ग के घर विरोध करने पहुंची। तब उस पर आरोपी बुजुर्ग ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बुजुर्ग के ऊपर पहले भी इस तरह की हरकत करने का आरोप लगाया गया था। लेकिन तब कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब वापस पुलिस को रिपोर्ट दी है। पुलिस आरोपी को तलाश रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *