सीआरपीएफ जवान के घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी:परिवार मिलने के लिए मध्यप्रदेश गया था, पुजारी ने चोरी की दी सूचना

अजमेर के आम का तालाब शक्ति नगर में रहने वाले सीआरपीएफ जवान के घर में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित जवान का परिवार उससे मिलने मध्य प्रदेश गया हुआ था। इसी बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित को पड़ोसी पुजारी की ओर से चोरी की जानकारी दी गई। जवान की शिकायत पर अलवर गेट थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित जवान विनोद वर्मा ने बताया कि वह सीआरपीएफ शिवपुरी मध्य प्रदेश में स्थापित है। 5 फरवरी 2026 को उसने परिवार को अजमेर से मिलने के लिए शिवपुरी बुलाया था। पीछे से उसका मकान बंद पड़ा हुआ था। पीड़ित ने बताया कि 8 फरवरी को सुबह उसके पड़ोसी पंडित ने फोन कर बताया कि उसके मकान के ताले टूटे हुए हैं। इसके बाद वह 9 फरवरी को परिवार सहित वापस अजमेर पहुंचे तो मकान के ताले टूटे पाए गए। पीड़ित ने बताया कि घर का सारा सामान अस्त व्यस्त किया हुआ था। उसने उसकी पत्नी ने चेक किया तो सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए। पीड़ित की ओर से मामले की सूचना अलवर गेट थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *