जयपुर के फोटोग्राफर ने दिखाया दुल्हन का कॉन्फिडेंट लुक:बास्केटबॉल खेलती ब्राइड से लेकर हाथियों संग शाही अंदाज तक,ताजमहल के सामने किया प्रयोग

जयपुर के प्रसिद्ध फोटोग्राफर चिंटू पाठक की हालिया ब्राइडल फोटो सीरीज सोशल मीडिया पर शेयर हो रही है। इस क्रिएटिव शूट में दुल्हन पारंपरिक छवि से अलग एक नए और सशक्त रूप में नजर आ रही है। इस अनूठे फोटोशूट में दुल्हन जयपुर के मशहूर अशोक बैंड के साथ कॉन्फिडेंस से खड़ी दिखाई देती है। पारंपरिक लहंगा पहने हुए वह न सिर्फ बैंडवालों के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज कराती है, बल्कि बास्केटबॉल खेलते हुए भी नजर आती है, जो आमतौर पर दुल्हन की छवि से जुड़ा सीन नहीं माना जाता। इसके साथ ही हाथियों के साथ शाही अंदाज में चलती दुल्हन की तस्वीरें इस शूट को और भी भव्य बनाती हैं। परंपराओं से परे एक नई दुल्हन की कहानी चिंटू पाठक ने इस सीरीज को शूट किया, दुल्हन को उस तयशुदा फ्रेम से अलग प्रस्तुत करना, जिसमें समाज अक्सर उसे बांध देता है। यह दुल्हन निडर है, आत्मविश्वासी है और अपनी शर्तों पर अपनी पहचान गढ़ती है। हर फ्रेम यह सवाल उठाता है कि दुल्हन कैसी दिखे, कैसे चले और कैसे व्यवहार करे, यह तय करने का अधिकार आखिर किसके पास है? चिंटू पाठक ने बताया कि इस ब्राइडल सीरीज को इंस्टाग्राम सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हजारों लाइक्स और शेयर मिल चुके हैं। देशभर के फोटोग्राफर्स, फैशन प्रेमियों और आम दर्शकों ने इस कॉन्सेप्ट की खुलकर सराहना की है। कई लोगों ने इसे “ब्राइडल नैरेटिव का नया चैप्टर” बताया है। ताजमहल के सामने विशेष प्री-वेडिंग शूट चिंटू पाठक का ताजमहल के बैकग्राउंड में किया गया स्पेशल प्री-वेडिंग फोटोशूट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रेम के प्रतीक ताजमहल के सामने शूट की गई यह सीरीज अपनी कलात्मक प्रस्तुति और अनोखे एंगल के कारण देशभर में सराहना बटोर रही है। उन्होंने बताया कि वे शूट से एक दिन पहले आगरा पहुंचे, ताकि लोकेशन को बेहतर तरीके से समझ सकें और एक अलग अप्रोच से प्रेम की कहानी को कैमरे में कैद कर सकें। डूबते सूरज की रोशनी में ताजमहल के भव्य दृश्य के साथ कपल अपोर्व और मेघा की तस्वीरें बेहद आकर्षक नजर आ रही हैं। पाठक ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि कुछ कहानियां दो बार लिखी जाती हैं, एक बार संगमरमर में और एक बार दो आत्माओं में। इस विचार के साथ तैयार किया गया यह शूट प्रेम के रियल स्वरूप को दर्शाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *