फाजिल्का में आधी रात को पुलिस की रेड:टीम को देखकर भागे आरोपी, अवैध माइनिंग पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

फाजिल्का के जलालाबाद में अवैध माइनिंग की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस हरकत में आई। जिसके बाद डीएसपी की अगुवाई में पुलिस टीमें देर रात रेड करने के लिए निकली। पुलिस द्वारा सर्च की जा रही थी कि पुलिस की गाड़ियां आते देख आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने अवैध माइनिंग मामले में ट्रैक्टर और एक रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया है। जलालाबाद के डीएसपी गुरसेवक सिंह बराड़ ने बताया कि एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें अवैध माइनिंग का मामला सामने आया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने देर रात पुलिस टीमें बनाकर चेकिंग की है। पुलिस को देखकर भागा आरोपी इस दौरान पुलिस टीम ने अवैध माइनिंग के मामले में गांव तारेवाला से लेकर चंदभान ड्रेन तक सर्च की जा रही थी कि मौके से आरोपी भागने में कामयाब हो गया, जबकि पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है। पुलिस की दूसरी टीम को गांव पालीवाल के नजदीक रेत भरी ट्रैक्टर ट्राली बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस द्वारा इन वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया गया है और मामले में जांच की जा रही है। डीएसपी का कहना है कि अवैध माइनिंग मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *