पोलमी| ग्राम छिंदीडीह में दो दिवसीय मड़ई मेला लगा। सोमवार को मेले की शुरुआत हुई। मेला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पप्पू धुर्वे रहे। अध्यक्षता ग्राम पंचायत छिंदीडीह के सरपंच भोलाराम टेकाम ने की। मड़ई मेला में सामाजिक समरसता और लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। मेले के प्रमुख आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। कलाकारों ने करमा, सुआ, ददरिया जैसे छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। मेले में घरेलू उपयोगी सामान, बच्चों के खिलौने और पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के स्टॉल लगे थे। मनोरंजन के लिए आकाश झूला, ब्रेक डांस सहित विभिन्न आकर्षक झूले थे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष बसंत वाटिया, सोनू सलुजा, दशरथ कुंभकार, रतिराम भट्ट व जनपद सदस्य बिलासा बाई पेन्द्रो शामिल रहे। आयोजन में सचिव सुरेश भोई और उपसरपंच मयाराम मुराली की भूमिका है।


