ग्राम पंचायत बरौल में जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

भास्कर न्यूज | बरौल ग्राम पंचायत बरौल में जिला स्तरीय भव्य फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ में किया गया। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी नागरिक, शिक्षक व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल शारीरिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करता है। उन्होंने युवाओं से खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया और आयोजकों को इस प्रकार के आयोजन के लिए बधाई दी। प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों और क्षेत्रों से आई फुटबॉल टीमों ने भाग लिया। उद्घाटन मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हुआ। मैदान में खिलाड़ियों का जोश, उमंग और खेल भावना देखते ही बन रही थी। रोमांचक मुकाबले के दौरान दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। योजन समिति ने खिलाड़ियों के लिए पेयजल, प्राथमिक उपचार व अन्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की है। समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं को नशामुक्त और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *