बालोद| जिला मुख्यालय स्थित जीएडी कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं का गंभीर अभाव देखने को मिल रहा है। कॉलोनी में न तो नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था है और न ही सामने स्थित मैदान की हालत ठीक है। मैदान में जगह-जगह गड्ढे, धूल एवं सूखी झाड़ियां फैली हुई हैं, जिससे कॉलोनीवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस कॉलोनी में डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी निवासरत हैं।


