राजस्थान विधानसभा में आज (बुधवार) डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट घोषणा में अलवर जिले का 3 से 4 बार नाम लिया। अलवर केंद्रीय कारागृह का नया भवन बनेगा। अलवर व भिवाड़ी में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा काम होगा। अलवर से अलग होकर बने खैरथल-तिजारा व कोटपूतली बहरोड़ में नए मिनी सचिवालय भवन बनेंगे। 8 नए जिलों के मिनी सचिवालय, कुछ पंचायत व ग्राम पंचायतों के भवनों पर करीब 3 हजार करोड़ रुपए खर्च करने का प्रावधान किया गया है। राजस्थान बजट में अलवर को क्या मिला प्रदेश में आने वाले साल में 600 ट्यूबवेल व 1200 हैंडपंप लगेंगे। प्रत्येक जिला कलेक्टर को 1-1 करोड़ रुपए मिलेगा। अलवर भिवाड़ी सहित कई जगहों पर बाढ़ सुरक्षा के लिए 1020 करोड़ रुपए के काम होंगे। मास्टर ड्रेनेज प्लान बनाए जाएंगे। अलवर जिले में कई बड़े नए रोड बनेंगे इस बजट में अलवर जिले को कई बड़े रोड मिल सकते हैं। पुराने रोड के निर्माण की घोषणाएं हो सकती हैं। कुछ नए प्रोजेक्ट आ सकते हैं। ईआरसीपी का पानी आने से पहले पानी को लेकर नई घोषणा हो सकती है। अलवर से निकल दिल्ली मुंबई व पनियाला बड़ौदामेव के लिंक रोड से नई रोड की घोषणा हो सकती है। सरिस्का के विकास को लेकर नई घोषणाओं की उम्मीद है। नई भर्तियों की हो सकती है घोषणा पूरे प्रदेश के लिहाज से बजट में युवाओं के लिए करीब एक लाख नई भर्तियों की घोषणा होने के आसार हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस में नई भर्तियों की घोषणा होगी। आरएएस और बड़े पदों को छोड़कर ज्यादातर नौकरियों में सिलेक्शन प्रोसेस से इंटरव्यू खत्म करने की घोषणा होने की संभावना है। सरकारी विभागों में काम कर रहे संविदा कर्मचारियों की सैलरी मानेदय बढ़ाने पर बजट में प्रावधान हो सकता है। किसानों के लिए सम्मान निधि का पैसा बढ़ाने पर फिर घोषणा होगी। सामाजिक सुरक्षा योजना की पेंशन में 15 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा और बजट प्रावधान होगा। बुजुर्ग, विधवा सहित हर तरह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन का पैसा हर साल बढ़ाने के लिए गहलोत राज में कानून बना था। — ये खबर भी पढ़िए- राजस्थान- 8वें वेतन आयोग के लिए कमेटी बनाने का ऐलान:सभी को फ्री इलाज, किसानों को सस्ती बिजली, 5 हजार होमगार्ड के नए पद का भी ऐलान वित्त मंत्री दीया कुमारी ने 8वें वेतन आयोग के लिए हाई पावर कमेटी बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं के लिए नई टेस्टिंग एजेंसी बनाई जाएगी। (पढ़िए पूरी खबर)


