स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर संभाग अध्यक्ष सूरज वर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से मुलाकात कर अपनी विभिन्न मांगों को रखा। इस दौरान शिक्षकों और कर्मचारियों के नियमितीकरण तथा वार्षिक वेतन वृद्धि जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रमुख मांगों पर जल्द कार्रवाई का भरोसा संघ की ओर से बताया गया कि शिक्षा मंत्री ने उनकी प्रमुख मांगों को गंभीरता से सुना और शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। मंत्री ने कहा कि सरकार संविदा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को लेकर सकारात्मक रुख अपनाएगी। आंदोलन की चेतावनी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने मांगों को लेकर सकारात्मक कदम नहीं उठाए, तो संघ आगामी शिक्षा सत्र से ‘कलम बंद, काम बंद’ हड़ताल और आंदोलन के लिए मजबूर होगा।


