रोपड़ पुलिस ने रेलवे स्टेशन चलाया सर्च ऑपरेशन:यात्रियों के समान की तलाशी, संदिग्ध लोगों से पूछताछ, 40 लोगों को हिरासत में लिया

रोपड़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पिछले तीन दिनों में 160 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अभियान के तीसरे दिन बुधवार को रेलवे स्टेशन और रोपड़ जेल के आसपास विशेष जांच की गई। आज 40 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। डीआईजी नानक सिंह ने बताया कि ने यह अभियान पिछले तीन दिनों से लगातार जारी है। इस दौरान अपराधियों, उनके सहयोगियों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। डीआईजी बोले- रेलवे स्टेशन और लाइन संवेदनशील डीआईजी नानक सिंह ने रेलवे स्टेशनों और लाइनों को संवेदनशील क्षेत्र बताया। उन्होंने कहा कि फतेहगढ़ साहिब में हाल ही में हुई एक घटना के बाद इन क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसी के मद्देनजर रेलवे परिसरों में समय-समय पर गहन जांच की जाती है। चेकिंग के दौरान एनडीपीएस एक्ट और एक्साइज एक्ट के तहत भी कई बरामदगियां की गईं। इसके अतिरिक्त, कुछ व्यक्तियों को निवारक हिरासत (प्रिवेंटिव डिटेंशन) में लिया गया है। सभी बरामदगी और कार्रवाई का विस्तृत विवरण राज्य स्तर पर संकलित कर पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी किया जाएगा। वहीं, मोहाली में स्कूलों को बम धमाके से जुड़ी धमकी भरे ईमेल मिलने के मामले पर डीआईजी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर संबंधित स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया और पुलिस की एंटी-सेबोटाज टीमों द्वारा सघन जांच करवाई जा रही है। अब तक किसी भी स्कूल परिसर से कोई आपत्तिजनक या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में यह मामला शरारत या लोगों में भय फैलाने की कोशिश प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस पूरी गंभीरता से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *