कोरबा नगर निगम रिजल्ट….कुछ देर में वोटों की गिनती:BJP से संजू देवी, कांग्रेस से उषा तिवारी समेत 11 प्रत्याशी मैदान में

कोरबा नगर निगम में अब से थोड़ी देर में मतगणना शुरू हो जाएगी। इस बार निकाय चुनाव में 61.26 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इस नगर निगम के 66 वार्डों में पार्षद पद के लिए कुल 277 प्रत्याशी थे। यहां 297 मतदान केंद्रों पर 2.67 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कोरबा जिले के 6 निकायों में नगर पालिक निगम कोरबा, नगर पालिका परिषद दीपका, नगर पालिका परिषद कटघोरा, नगर पालिका परिषद बांकी मोगरा, नगर पंचायत पाली और नगर पंचायत छुरीकला शामिल हैं। सुबह 9 बजे सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होगी। इसके बाद करीब 9.30 बजे से EVM के वोट गिने जाएंगे। सबसे पहले महापौर के नतीजे घोषित होंगे, इसके बाद पार्षदों के नामों का ऐलान होगा। मतगणना केंद्र में ये चीजें हैं बैन निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक मतगणना स्थल में एजेंट या कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, आईपेड, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच जैसे गैजेट लेकर भीतर नहीं जा सकते। बता दें कि महापौर के लिए भाजपा से संजू देवी राजपूत और कांग्रेस से उषा तिवारी प्रमुख दावेदार है। आम आदमी पार्टी की लखनी साहू, बसपा की नंदनी साहू है वहीं निर्दलीय महापौर प्रत्याशी के तौर पर मालती किन्नर भी चुनाव मैदान में खड़ी है। कोरबा जिले में मतगणना स्थल निर्धारित कर दिया गया है। नगर पालिक निगम कोरबा, नगर पालिका परिषद दीपका और नगर पालिका परिषद बांकी मोगरा के वोटों की गिनती इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आई.टी.) कॉलेज झगरहा में होगी। जबकि नगर पालिका परिषद कटघोरा और नगर पंचायत छुरीकला की काउंटिंग शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा में होगी। नगर पंचायत पाली की मतगणना मंगल भवन नगर पंचायत पाली में ही की जाएगी। मतगणना के लिए 66 टेबल लगाए हैं। ईवीएम की मतगणना के लिए 4 कक्ष में वार्डवार 67 टेबल लगाए गए हैं। रिटर्निग ऑफिसर द्वारा डाक मतपत्रों की गणना के लिए अलग से एक कमरे में 7 टेबल लगाए गए हैं। अंत में महापौर के चुनाव का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। कोरबा नगर निगम

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *