कवर्धा| स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तहत 68वीं शालेय राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल 14 वर्ष बालक-बालिका प्रतियोगिता महाराष्ट्र के संभाजी नगर में 13 से 16 फरवरी तक होगी। छत्तीसगढ़ की बालक और बालिका टीम इसमें शामिल होगी। बालिका टीम में कवर्धा की प्रयास स्पोर्ट्स अकादमी से श्रेया पाली और वैनी पाटिल का चयन हुआ। बालक वर्ग में शुभम सेन और सचिन को जगह मिली। बालिका टीम की मैनेजर के रूप में श्रुति ठाकुर को नियुक्त किया गया है। अकादमी के प्रशिक्षक राजा जोशी ने बताया कि इन खिलाड़ियों ने कवर्धा में हुई राज्य स्तरीय साफ्टबॉल जूनियर 14 वर्ष प्रतियोगिता में दुर्ग जोन के लिए स्वर्ण पदक जीता था। शानदार प्रदर्शन के चलते इनका राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। यह जिले के लिए गर्व की बात है। खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर प्रदेश और कबीरधाम जिले का नाम रोशन करेंगे।


