धौलपुर में दिहौली थाना पुलिस ने गुम और खोए हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी में सफलता हासिल की है। पुलिस ने 25 गुम मोबाइल फोन ट्रेस कर उनके मालिकों को सुपुर्द कर दिए हैं। एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई है।
थानाधिकारी राहुल कुमार और कॉन्स्टेबल मनोज कुमार की टीम ने पिछले 5 महीने में इन मोबाइलों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से ट्रेस कर बरामद किया। पुलिस के अनुसार, बीते लगभग एक वर्ष में दिहौली थाना पुलिस द्वारा कुल 84 गुम मोबाइल फोन ट्रेस कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए जा चुके हैं।
मोबाइल वापस मिलने पर मालिकों ने खुशी जताते हुए दिहौली पुलिस का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पुलिस टीम को “थैंक्यू दिहौली पुलिस” कहकर धन्यवाद दिया।


