करौली ACB ने जनाना की ब्लड बैंक में कार्रवाई करते हुए लैब टेक्नीशियन को गिरफ्तार किया है। लैब टेक्नीशियन ने परिवादी को अस्पताल में ट्रॉली पुलर लगवाने के लिए 25 हजार रुपये की रिश्वत की डिमांड की थी। आज परिवादी जैसे ही लैब टेक्नीशियन को पैसे देने के लिए गया। तभी ACB ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। 25 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप करौली ACB चौकी के इंचार्ज जगदीश भारद्वाज ने बताया कि परिवादी ने 3 दिन पहले चौकी पर शिकायत की थी। इसमें बताया था कि भरतपुर के जनाना अस्पताल के ब्लड बैंक में तैनात लैब टेक्नीशियन राम कुमार उसे ट्रॉली पुलर की जगह लगाने के लिए 25 हजार की डिमांड कर रहा है। राम कुमार कह रहा है कि वह PMO से उसके फॉर्म पर साइन करवा लाएगा। आरोपी से पूछताछ जारी जिसके बाद परिवादी की शिकायत का सत्यापन करवाया गया। आज परिवादी को पैसे देने के लिए ब्लड बैंक पहुंचा तो, आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।


