मेगा ट्रेड फेयर में घरेलू आइटम के स्टॉल लोगों की पहली पसंद, मंत्री ने पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी

मंत्री डॉ. इरफान अंसारी व सुदिव्य कुमार ने ट्रेड फेयर का किया भ्रमण: शुक्रवार को झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने ट्रेड फेयर का भ्रमण किया। पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। रांची | मोरहाबादी मैदान में आयोजित 10 दिवसीय 16वें इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर में अब बस तीन दिन ही बाकी है। ऐसे में अब दुकानदार ग्राहकों को सामानों में तरह-तरह की छूट दे रहे हैं। एक ही छत के नीचे बिक रहे घरेलू आइटम के स्टॉल लोगों की पसंद बनी हुई हैं। वहीं, फर्नीचर हैंगर में हैदराबाद की कंपनी डी डिजाइनों का स्टॉल लगा है। इस स्टॉल पर प्रीमियम सेगमेंट के सोफा कम बेड मिल रहा है। लोग इसकी बुकिंग भी करवा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *