छत्तीसगढ़ में दिन गर्म, रात ठंडी, 3 डिग्री चढ़ेगा पारा:कई जिलों में अगले 2 दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ेगा; दुर्ग सबसे गर्म

छत्तीसगढ़ में दिन के समय तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ रही है, जबकि रात में हल्की ठंड बनी हुई है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम वैज्ञानिक एचपी. चंद्रा के मुताबिक उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं का प्रभाव कमजोर पड़ रहा है, जिससे न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। अगले दो दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। शुक्रवार को दुर्ग जिला सबसे गर्म रहा, यहां अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री रहा। वहीं अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर में 3 दिन में 5.7 डिग्री गिरा रात का पारा रायपुर के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री था, जो गुरुवार को गिरकर 18.5 डिग्री सेल्सियस हो गया, लेकिन यह अब भी सामान्य से 2.1 डिग्री ज्यादा है। दिन का तापमान भी थोड़ा कम हुआ है। बुधवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री था, जो गुरुवार को घटकर 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम था। कुल मिलाकर, दिन में हल्की गर्मी और रात में ठंड का एहसास हुआ। पिछले तीन दिनों में रायपुर का न्यूनतम तापमान इस तरह घटा: तीन दिनों में रात के तापमान में 5.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इससे साफ है कि रातें ठंडी हो रही हैं, जबकि दिन का तापमान भी थोड़ा घटा है, लेकिन दिन में हल्की गर्मी महसूस हो रही है। राज्य के अन्य हिस्सों में भी तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया। सबसे अधिक तापमान 33.8 डिग्री दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *