राजसमंद में दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि:भाजपा पदाधिकारियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, सिद्धांतों पर चलने का लिया संकल्प

राजसमंद में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राजनगर फव्वारा चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। जिला मीडिया संयोजक अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ के माध्यम से भारतीय राजनीति को नई दिशा प्रदान की। उनका जीवन सादगी, समर्पण और राष्ट्रसेवा का प्रतीक रहा। उन्होंने कहा कि उनका चिंतन समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का संदेश देता है। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे संगठन को सशक्त बनाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को वंचित वर्गों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्षद और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *