जालोर के कोर्ट परिसर के सामने स्थित भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक 320 खाताधारकों को 10 रुपए के नोट वितरित किए गए। शादी सीजन में छोटे नोटों की मांग को देखते हुए बैंक ने 10, 20 और 50 रुपए के नोट उपलब्ध कराए, ताकि बाजार में इन नोटों की कमी न रहे। शादी सीजन को देखते हुए किया गया वितरण एसबीआई जालोर शाखा के मैनेजर प्रशांत गहलोत ने बताया कि शादी सीजन के चलते छोटे नोटों की मांग बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए बैंक ने बुधवार को 10 रुपए के नोटों का वितरण किया। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ यह वितरण शाम 3 बजे तक चला। हर खाताधारक को 500 रुपए तक के 10 के नोट मैनेजर ने बताया कि प्रत्येक खाताधारक को अधिकतम 500 रुपए तक 10-10 रुपए के नोट दिए गए। कुल 320 लोगों को इसका लाभ मिला। इसके साथ ही जरूरत के अनुसार 20 और 50 रुपए के नोट भी वितरित किए गए। बैंक के बाहर लगी लाइन 10 रुपए के नोट मिलने की सूचना के बाद बैंक के बाहर खाताधारकों की लाइन लग गई। भीड़ को देखते हुए बैंक कार्मिकों ने व्यवस्था संभाली और तय सीमा के अनुसार नोट वितरित किए, ताकि सभी को सुविधा मिल सके। हर तीन महीने में किया जाता है नोट वितरण बैंक प्रबंधन ने बताया कि बाजार में छोटे नोटों की उपलब्धता बनाए रखने के लिए हर तीन महीने में इस तरह का वितरण किया जाता है। इससे पहले दीपावली के समय भी 10 रुपए के नोट दिए गए थे। अब नए स्टॉक आने के बाद फिर से 10, 20 और 50 रुपए के नोट खाताधारकों को उपलब्ध कराए गए हैं।


