राजस्थान के प्रदेश बजट में वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कहा- सभी संभाग मुख्यालयों को सिग्नल फ्री किया जाएगा। वहीं प्रदेश के सैनिक, पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों तथा वीरांगनाओं को सभी सुविधाएं एक स्थान पर उपलब्ध हो सके। इसके लिए जोधपुर, शेरगढ़, टोंक, फलोदी, खैरथल, ब्यावर, झुंझुनूं तथा श्रीगंगानगर में वार म्यूजियम, इंटीग्रेटेड सैनिक कॉम्प्लेक्स की स्थापना किया जाना प्रस्तावित है। पहले चरण में जोधपुर, शेरगढ़, झुंझुनूं तथा टोंक में 36 करोड़ की लागत से इन कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा। वहीं सीकर और झुंझुनूं में नए एयरपोर्ट के लिए सर्वे की घोषणा की गई है। इसी तरह 8 जिलों में 3000 करोड़ रुपए की लागत से मिनी सचिवालय बनाए जाएंगे। उन्होंने शेखावाटी के लिए यमुना जल परियोजना का काम जल्द शुरू होने की घोषणा की है। दीया कुमारी ने कहा- इस परियोजना पर 32000 करोड़ रुपए खर्च होंगे। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कहा- बीकानेर में 48 हजार 830 मेगावाट क्षमता के सोलर पार्क बनाने के लिए 2 हजार 900 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। वहीं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर में थार सांस्कृतिक सर्किट बनाया जाएगा। अरावली पर्वत माला का एक बड़ा हिस्सा जयपुर, अलवर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, उदयपुर में आता है। 130 करोड़ रुपए की लागत से अरावली पर्वतमाला की करीब 4 हजार हेक्टेयर भूमि की जगह पर पक्की दीवार बनाई जाएगी। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट में राजस्थान के सातों संभागों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। यहां पढ़ें सातों संभाग की रिपोर्ट… संभाग मुख्यालयों को सिग्नल फ्री करने में होंगे 2300 करोड़ खर्च
सभी संभाग मुख्यालयों को सिग्नल फ्री किया जाएगा। इसके लिए सड़कों पर फ्लाईओवर, अंडरपास और पार्किंग संबंधी काम करवाए जाएंगे। जयपुर में 1000 करोड़ के काम सहित अन्य संभाग मुख्यालयों को शामिल करते हुए 2300 करोड़ से ज्यादा खर्च होंगे। वहीं सभी संभाग मुख्यालयों पर राज सखी सेंटर खोले जाएंगे। स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए अजमेर, भरतपुर और कोटा में डेटा व एआई लैब से युक्त नए टेक्नो हब स्थापित किए जाएंगे। यह टेक्नो हब 30 करोड़ रुपए में बनेंगे। इसमें स्टार्टअप एंबेसडर बनाए जाएंगे। जयपुर के शास्त्री नगर के साइंस पार्क में स्पेस गैलरी और चिल्ड्रन गैलरी बनेगा। सवाई माधोपुर में फ्लाइंग ट्रेनिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। अगले वर्ष 7500 आंगनबाड़ियों में 225 करोड़ रुपए खर्च कर नंदघर के तौर पर विकसित किया जाएगा। वहीं उदयपुर, जोधपुर, जयपुर, अलवर में नए सेंट्रल जेल भवनों का निर्माण करवाया जाएगा। जयपुर संभाग: जयपुर, दौसा, अलवर, सीकर, झुंझुनूं जयपुर जिला अलवर जिला झुंझनूं जिला दौसा जिला सीकर जिला अजमेर संभाग: अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, नागौर अजमेर जिला भीलवाड़ा जिला नागौर जिला टोंक जिला उदयपुर संभाग: उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सलूंबर, और डूंगरपुर जिले चित्तौड़गढ़ जिला चित्तौड़गढ़ में 31 करोड़ रुपए से कुंभा पार्क बनेगा, जो सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देगा। नई सेंट्रल जेल का निर्माण भी होगा। (पूरी खबर पढ़ें) उदयपुर जिला बीकानेर संभाग: बीकानेर, अनूपगढ़, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले बीकानेर जिला श्रीगंगानगर जिला भरतपुर संभाग: भरतपुर, डीग, धौलपुर, गंगापुर सिटी, करौली और सवाई माधोपुर जिले भरतपुर जिला सवाई माधोपुर जिला जोधपुर संभाग: जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, पाली, सिरोही, जालोर जोधपुर जिला बाड़मेर जिला जैसलमेर जिला कोटा संभाग: कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ कोटा जिला प्रदेश में ये बड़ी घोषणाएं भी पढे़ं.. जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की नियुक्ति की घोषणा, किसानों को मिलेगी सस्ती बिजली


