उदयपुर में MG कॉलेज के मेन गेट पर लगाया ताला:हंगामा कर रही दो छात्राओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, बाद में पाबंद कर छोड़ा

उदयपुर के मीरा गर्ल्स कॉलेज (MG College) में पिछले एक हफ्ते से चल रहा विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। बुधवार को कुछ छात्राओं ने कॉलेज के मेन गेट पर ताला जड़ दिया, जिससे कैंपस में हाई वोल्टेज हंगामा खड़ा हो गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और हंगामा होने लगा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहीं दो छात्राओं को हिरासत में लिया, जिन्हें कुछ देर बाद पाबंद कर छोड़ दिया गया। क्या है पूरा मामला कुछ समय पहले कॉलेज में आयोजित स्कूटी वितरण कार्यक्रम से पूरे मामले की शुरुआत हुई थी। उस दौरान प्रिंसिपल दीपक माहेश्वरी और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर कहासुनी हो गई थी। मामला बढ़ने के बाद शिक्षा विभाग ने एक्शन लिया और प्रिंसिपल माहेश्वरी को एपीओ कर जयपुर मुख्यालय भेज दिया। प्रिंसिपल पर हुई इस कार्रवाई ने कॉलेज के स्टूडेंट्स को दो हिस्सों में बांट दिया है। छात्राओं का एक गुट दीपक माहेश्वरी को बेगुनाह बता रहा है और उनके समर्थन में लगातार विरोध दर्ज करा रहा है। वहीं, दूसरा धड़ा प्रशासन की इस कार्रवाई को सही ठहरा रहा है। पुलिस की समझाइश के बाद भी छात्राएं अड़ी रही बुधवार यानी आज भी छात्राओं ने कॉलेज में तालाबंदी कर हंगामा खड़ा कर दिया था। जिसकी सूचना के बाद मौके पर हाथीपोल थानाधिकारी पुलिस जाब्त के साथ पहुंची और गेट पर मौजूद छात्राओं से समझाइश करने लगी और ताला खोलने के लिए कहा, लेकिन छात्राएं अपनी जिद पर अड़ी रही। काफी देर तक पुलिस और छात्राओं के बीच बहस चली और छात्राएं हंगामा करने लगी। जब छात्राएं नहीं मानी तो पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए मौके से दो छात्राएं को हिरासत में लिया और उन्हें जीप में बैठाकर थाने ले गई। हालांकि, पुलिस ने दोनों छात्राओं को करीब आधे घंटे बाद ही छोड़ दिया। पुलिस ने जिन दो छात्राओं को हिरासत में लिया, उनकी पहचान दिव्या सालवी और रितिका सालवी के तौर पर हुई है। प्रिंसिपल माहेश्वरी के समर्थन में उतरी थीं छात्राएं बताया जा रहा है कि ये दोनों छात्राएं पिछले दिनों एपीओ (APO) किए गए कॉलेज प्रिंसिपल दीपक माहेश्वरी के सपोर्ट में प्रदर्शन कर रही थीं। आज भी वे कॉलेज की अन्य लड़कियों को इकट्ठा करने की कोशिश कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने गेट पर ताला जड़ दिया, ताकि भीड़ जमा रहे और कोई बाहर न जा सके। छात्राओं ने कहा- ‘हम राजनीति नहीं कर रहे’ वहीं, हिरासत में ली गई छात्रा दिव्या सालवी ने पुलिस और कॉलेज प्रशासन के आरोपों को गलत बताया है। दिव्या का कहना है कि उनका किसी भी पॉलिटिकल पार्टी (ABVP या NSUI) से कोई संबंध नहीं है। वे केवल कॉलेज के रिजल्ट की समस्याओं और कैंपस के माहौल को लेकर बाकी छात्राओं से चर्चा करना चाहती थी। दिव्या के मुताबिक, उन्होंने गेट पर ताला सिर्फ इसलिए लगाया था ताकि बात पूरी होने से पहले छात्राएं वहां से चली न जाएं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जो छात्राएं कॉलेज से पास आउट हो चुकी हैं, वे बेवजह इस मामले में राजनीति कर रही हैं। ————————– मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… ABVP कार्यकर्ताओं से बहस करने वाले प्रिंसिपल हटाए गए:स्कूटी वितरण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर रहे लोगों ने ऑफिस में बंद कर दिया था उदयपुर के एमजी कॉलेज में एबीवीपी कार्यकर्ताओं के हंगामे और प्रिसिंपल द्वारा की गई कमेंटबाजी के मामले में उच्च शिक्षा विभाग ने एक्शन लिया है। कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय के आयुक्त ओपी बैरवा ने आदेश कर प्रिसिंपल दीपक माहेश्वरी को एपीओ कर मुख्यालय में उपस्थिति देने को कहा है। हंगामे के दौरान प्रिंसिपल माहेश्वरी और छात्राओं के बीच आमने-सामने खूब बहस हुई थी।(पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *