दैनिक भास्कर संस्करण की ओर से बुधवार को राधिका विहार स्थित 19 स्पोर्ट्स ग्राउंड पर ऑफिस इलेवन और प्रोडक्शन टीम के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। मुकाबले में ऑफिस इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रोडक्शन टीम को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। ऑफिस टीम के कप्तान धर्मेंद्र सिंह को मात्र 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर ऑफिस इलेवन ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। प्रोडक्शन टीम की शुरुआत खराब रहीऔर कप्तान गिरीश शर्मा बिना खाताखोले धर्मेंद्र सिंह की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद तेजवीर ने 35 रनऔर अमित ने 15 रन बनाते हुए 56 रन की साझेदारी की। बनवारी ने 17 रन बनाए। जीतेंद्र ने 2, दानवीर ने 1,बनय सिंह और ब्रजमोहन ने 2-2 रन जोड़े। प्रमोद और पुष्पाल खाता भीनहीं खोल सके। पूरी टीम 116 रन पर ऑलआउट हो गई। कैलाश राठौर ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए, जबकिधर्मेंद्र सिंह, रंजन ठाकुर और रजतशर्मा को 1-1 विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑफिस इलेवन के ओपनर धर्मेंद्र सिंह ने 17 गेंदों पर 6 चौके व 5 छक्कों की मददसे 57 रन की तूफानी पारी खेली।रजत शर्मा ने 22 और कैलाश राठौर ने23 रन बनाए। ऑफिस टीम ने 9.5ओवर में जीत दर्ज की। फील्डिंग मेंरवि खत्री, ज्योति लवानिया, सुंदरशर्मा, लोकेश, जगवीर और दिनेश कायोगदान रहा। मैच मैनेजमेंट एचआरसंजय महावल ने संभाला। स्कोरिंग फाइनेंस हेड पंकज स्याल व भूपेंद्र सिंह ने की। अंपायरिंग भूपेश(आईटी) ने की। विजेता टीम केलिए ट्रॉफी दी गई। कॉमेंट्री रविराजपूत, राजू और लवेश मिश्रा ने की।


