राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड,अजमेर द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होंगी। सलूंबर जिले में इन परीक्षाओं के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। जिले भर में कुल 49 सरकारी और निजी विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है,जहां लगभग 12 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। ये परीक्षा केंद्र सलूम्बर, झल्लारा, सेमारी, सराड़ा, जयसमंद और लसाड़िया उपखंडों में स्थापित किए गए हैं।इनमें राजकीय माध्यमिक,उच्च माध्यमिक और महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (MGGS) शामिल हैं।शहरी क्षेत्रों से लेकर दूरस्थ ग्रामीण इलाकों तक स्कूलों को परीक्षा व्यवस्था से जोड़ा गया है,ताकि विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही परीक्षा देने की सुविधा मिल सके। परीक्षा की पारदर्शिता और शांति सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो पुलिस जवान तैनात रहेंगे।प्रश्नपत्रों की सुरक्षा हेतु जिले के थानों और पलोदरा चौकी को स्ट्रांग रूम बनाया गया है।यहां से प्रश्नपत्र परीक्षा के दिन कड़ी सुरक्षा के बीच केंद्रों तक पहुंचाए जाएंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्र प्रभारी सहित चार सदस्यीय टीम नियुक्त की गई है।इस टीम की जिम्मेदारी संबंधित थाने से प्रश्नपत्रों को सुरक्षित लाना और परीक्षा समाप्ति के बाद नियमानुसार वापस जमा कराना होगा। नकल रोकने के लिए शिक्षा विभाग,पुलिस प्रशासन और विशेष उड़नदस्तों द्वारा लगातार निगरानी रखी जाएगी। संवेदनशील स्कूलों और गांवों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी।किसी भी अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी पवन रावल ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।नकल रोकने औरपरीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए शिक्षा विभाग,पुलिस प्रशासन और उड़नदस्तों की संयुक्त निगरानी रहेगी।जिला शिक्षा अधिकारी पवन रावल ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिले में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि हर उपखण्ड और हर गांव के स्कूलों में निष्पक्ष,शांतिपूर्ण और नकलमुक्त परीक्षा कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।विद्यार्थियों से समय पर केंद्र पहुंचने और नियमों का पालन करने की अपील की गई है। परीक्षा प्रारंभ 12 फरवरी,परीक्षा केंद्र 49 हर उपखण्ड व गांव में,परीक्षार्थी लगभग12,000,सुरक्षा प्रत्येक केंद्र पर 2 पुलिस जवान,स्ट्रांग रूम 8 थाने व पलोदरा चौकी,केंद्र संचालन 4 सदस्यीय टीम


