बुरहानपुर में कांग्रेस ने बकरे को सौंपा ज्ञापन:निगम कमिश्नर नहीं मिले; गंदे पानी और खराब सड़कों को लेकर घेराव

बुरहानपुर में जन समस्याओं और फर्जी शिकायतों को लेकर बुधवार को कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टाक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पहले जयस्तंभ पर धरना दिया, फिर नगर निगम का घेराव करने पहुंचे। जब निगम आयुक्त कार्यालय में नहीं मिले, तो नाराज कांग्रेसियों ने एक बकरे के गले में ज्ञापन बांधकर अपना विरोध जताया। जिला अध्यक्ष रिंकू टाक ने आरोप लगाया कि शहर में ‘ब्लू नल’ योजना के जरिए गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है, जिससे नागरिकों की सेहत से खिलवाड़ हो रहा है। शहर के अधिकांश वार्डों में सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। सीमेंट रोड का निर्माण कार्य ठप पड़ा है और ठेकेदार समय पर काम नहीं कर रहे हैं। इसके बावजूद नगर निगम प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। राशन-पेंशन के लिए भटक रहे गरीब कांग्रेस ने गरीबी रेखा के राशन कार्ड बंद किए जाने और सत्यापन न होने का मुद्दा भी उठाया। टाक ने कहा कि गरीब परिवारों को राशन के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। वृद्धावस्था पेंशन में अव्यवस्था है और संबल कार्ड भी रिन्यू नहीं किए जा रहे हैं। इससे मजदूर और गरीब वर्ग सरकारी योजनाओं से वंचित हो रहा है। वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप रिंकू टाक ने वोटर लिस्ट से नाम काटने को लोकतंत्र कमजोर करने की साजिश बताया। उन्होंने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। इन्हीं मांगों को लेकर कांग्रेस ने यह प्रदर्शन किया। देखिए तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *