लड़कियों को छेड़ने वाले फिरोज का जुलुस निकाला:पुलिस ने भेजा जेल, सांप्रदायिक तनाव फैलाने में भी हाथ, पहले से कई केस

स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार अभियुक्त फिरोज अली उर्फ सुग्गा (29) को पुलिस ने जेल भेज दिया। जेल भेजे जाने से पहले रांची पुलिस ने मेन रोड में उसे घुमाते हुए कोर्ट में पेशी के लिए ले कर गई। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि फिरोज अली कब से छेड़छाड़ कर रहा है, इसके लिए संबंधित स्कूल के आसपास स्थित दुकानों के सीसीटीवी फुटेज निकाले गए हैं। उनका विश्लेषण किया जा रहा है। फिरोज को पूछताछ के लिए पुलिस जल्द रिमांड पर लेगी। इस मामले को स्पीडी ट्रायल में ले जाया जाएगा। सांप्रदायिक तनाव फैलाने का भी है आरोपी सिटी एसपी ने बताया कि फिरोज अली वर्ष 2015 में डोरंडा में हुए सांप्रदायिक तनाव मामले में भी जेल गया था। पूछताछ में फिरोज ने बताया कि वह कई स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़खानी कर चुका है। पकड़ में नहीं आने से उसकी आदत लगातार बढ़ती चली गई। फिरोज अली को 48 घंटे तक जिसने भी छिपने के लिए संरक्षण दिया है, उसके विरुद्ध भी पुलिस कार्रवाई करने की तैयारी में है। कुछ लोगों के नाम पुलिस को मिले हैं। कई इलाकों में करता था छेड़खानी पुलिस को स्कूल की प्रिंसिपल ने जो शिकायत की है, उसमें बताया है कि एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति कई इलाकों में स्कूल आने वाली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। वह हरमू, किशोरगंज, मधुकम, गाड़ीखाना और अपर बाजार स्थित बनारसी मिष्ठान्न भंडार होते हुए सोनार गली में विद्यालय आने जाने वाली छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करता है। इन मार्गों से आने वाली छात्राएं आरोपी फिरोज से इतनी परेशान हैं कि प्रिंसिपल ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर सुरक्षा उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। फिरोज अली के विरुद्ध प्राथमिकी में भी इन इलाकों का जिक्र किया गया है। स्कूलों में पुलिस चलाएगी जागरूकता अभियान सिटी एसपी ने बताया कि रांची पुलिस सभी स्कूलों में खासकर बालिकाएं जहां पढ़ती हैं, वहां जागरूकता अभियान चलाएगी। स्कूलों में संबंधित थाना प्रभारी का नंबर भी लगाया जाएगा, ताकि छात्रा बेधड़क ऐसी घटनाओं की जानकारी दे सके। पुलिस छात्राओं का नाम गुप्त रखेगी। उन्हें डरने की आवश्यकता नहीं है। रांची पुलिस को वे ऐसी हरकतें करने वालों की जानकारी देती हैं तो पुलिस भी तुरंत कार्रवाई करेगी। घटना के बाद सतर्क है शक्ति मोबाइल पूरे शहर में चर्चा का विषय रही छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटना ने लड़कियों की सुरक्षा पर कई सवाल खड़े कर दिए। श्री शिवनारायण मारवाड़ी कन्या पाठशाला में बीते दिनों हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद शक्ति मोबाइल सतर्क हुई। सोमवार को शहर के कई स्कूल-कॉलेज के सामने छात्राओं की सुरक्षा में तैनात दिखीं। श्री शिवनारायण मारवाड़ी कन्या मध्य पाठशाला में 12.40 में गेट के बाहर खड़ी दिखीं। आमतौर पर स्कूल-कॉलेजों के बाहर घूमने वाले मनचले भी कम दिखे। —————————— छेड़खानी से जुड़ी इस खबर को पढ़ें… रांची में छात्राओं से सरेराह छेड़खानी का VIDEO:सीएम ने कड़ी कार्रवाई का दिया निर्देश; स्कूटी सवार के खिलाफ FIR दर्ज रांची में स्कूली छात्राओं से सरेराह मनचले छेड़खानी कर रहे हैं। छात्राओं से छेड़खानी का एक वीडियो सामने आने के बाद रांची पुलिस ने उक्त स्कूटी सवार युवक के विरुद्ध कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। इधर, सीएम हेमंत सोरेन ने पुलिस और रांची डीसी को मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सूचित करने का निर्देश दिया है। वीडियो में एक स्कूटी सवार मनचला स्कूल जाती चार छात्राओं के साथ छेड़खानी करता नजर आ रहा है। स्कूटी पर अपना मुंह ढक कर वह छात्राओं को छू रहा है। इस घटना से स्कूल जाने वाली छात्राएं काफी भयभीत है। ये स्कूली छात्राएं अपर बाजार स्थित कन्या पाठशाला की हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *