देवास पुलिस ने मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार:औद्योगिक क्षेत्र में दबंगई दिखाकर लाठी-डंडों से किया था हमला

देवास औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने मारपीट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने दबंगई दिखाते हुए लाठी-डंडों से एक परिवार पर हमला किया था। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। फरियादिया ने 30 जनवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 जनवरी 2026 की शाम करीब 5 बजे सादिक, उसकी पत्नी और साली उनके घर में लकड़ी के डंडे लेकर घुस आए। पुराने विवाद को लेकर उन्होंने फरियादिया, उसके पति और बच्चे को अश्लील गालियां दीं और मारपीट की। इसके बाद सादिक का भांजा सरफराज और उसका दोस्त छोटिया भी घर में आए। उन्होंने भी अश्लील गालियां दीं, थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। फरियादिया की रिपोर्ट पर औद्योगिक क्षेत्र थाने में अपराध क्रमांक 84/2026, धारा 331(5), 296(a), 115(2), 351(3), 3(5) बी.एन.एस. 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी आधार पर 11 फरवरी 2026 को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में छोटिया उर्फ सनव्वर शेख (36 वर्ष, निवासी ग्राम लोहारी, जिला देवास) और सरफराज (33 वर्ष, निवासी मल्हार कॉलोनी, बालगढ़ रोड, देवास) शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजने की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीरसिंह भदौरिया और नगर पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल ने थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया को इस संबंध में निर्देशित किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *