जमशेदपुर में तेज रफ्तार ट्रक क्वार्टर में घुसा:नामदा बस्ती इलाके में बीती रात की घटना, हादसे में कोई हताहत नहीं

जमशेदपुर में गोलमुरी थाना अंतर्गत नामदा बस्ती इलाके में बीती रात एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। तेज रफ्तार में आ रहा ट्रक अनियंत्रित हो कर टिनप्लेट कंपनी के क्वार्टर में घुस गया। घटना के बाद वहां रहने वाले लोग काफी डर गए। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक के मालिक की पहचान कर ली गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *