मंडला के झंडा चौक पर मंगलवार रात ऑटो चालकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें एक युवक बीच सड़क पर ऑटो सवारों को बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रास्ता रोककर ऑटो से बाहर खींचा, फिर पीटा गायत्री नगर बर्राटोला निवासी 20 वर्षीय ऑटो चालक शिवा यादव ने पुलिस को बताया कि 10 फरवरी की रात वह अपने साथियों मंगल जोगी और प्रिंस जोगी के साथ ऑटो से राजीव कॉलोनी जा रहा था। रास्ते में आंगनवाड़ी के पास देवदरा निवासी सोन उइके ने उनका ऑटो रुकवाया। ऑटो चालक का आरोप है कि युवक ने बिना किसी कारण गाली-गलौज शुरू कर दी और तीनों को जबरन ऑटो से बाहर खींच लिया। इसके बाद आरोपी ने हाथ-मुक्कों से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। देखें दो तस्वीरें… पिटाई में एक साथी गंभीर, नकदी-चेन भी गायब इस हमले में शिवा और प्रिंस को शरीर के कई हिस्सों में चोट आईं, जबकि उनका साथी मंगल जोगी गंभीर घायल हो गया। मंगल के सिर, पैरों और पसलियों में गहरी चोटें आने के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों का कहना है कि मारपीट के दौरान मंगल के 6 हजार रुपए और शिवा की चांदी की चेन भी मौके पर कहीं गिर गई। आरोपी ने उन्हें शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। कोतवाली प्रभारी शफीक खान ने बताया- पीड़ित शिवा यादव की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस वायरल वीडियो और पीड़ितों के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।


