धौलपुर स्पोर्ट्स वीक: कृष्णकांत शर्मा शतरंज विजेता:सैंपऊ ने क्रिकेट में धौलपुर को 9 विकेट से हराया

धौलपुर अभिभाषक संघ द्वारा आयोजित स्पोर्ट्स वीक के तहत बार और बेंच के बीच शतरंज और क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में वकीलों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ व​कील रामनिवास परमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जोर दिया कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए और हार-जीत से ऊपर उठकर टीम भावना को प्राथमिकता देनी चाहिए। वरिष्ठ व​कील विश्वनाथ बुद्धराजा ने कहा कि मैच का परिणाम कुछ भी हो, लेकिन जीत खेल की होनी चाहिए। वहीं, वरिष्ठ व​कील देवेंद्र राणा ने बताया कि बार और बेंच के बीच इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं पहली बार आयोजित की जा रही हैं, जिससे व​कीलों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने आयोजन के लिए अभिभाषक संघ को धन्यवाद दिया। अनिल उपाध्याय ने जानकारी दी कि स्पोर्ट्स वीक में सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है, ताकि अधिक से अधिक व​कील इसमें भाग ले सकें। शतरंज प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में कृष्णकांत शर्मा विजेता रहे, जबकि अनुपम उपविजेता बने। महिला वर्ग में प्रज्ञा शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और इंद्रा शर्मा उपविजेता रहीं। क्रिकेट प्रतियोगिता में सैंपऊ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए धौलपुर को 9 विकेट से पराजित किया। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया, जिसकी दर्शकों ने सराहना की। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मोहम्मद जाकिर हुसैन, रवि मोहन त्रिवेदी, विमल शर्मा, सौरभ गुर्जर, गौरव वर्मा, पूजा नरसल और शांति शामिल थे। इस अवसर पर अभिभाषक संघ के महासचिव अरविंद सिंह गुर्जर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश त्यागी, उपाध्यक्ष हेमंत पचौरी, संयुक्त सचिव ब्रजेश सिंह बघेला, कोषाध्यक्ष विनय शर्मा, पुस्तकालय सचिव प्रशांत बघेल और ऑडिटर विवेक व्यास सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *