फरीदकोट जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने जिले में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की है। सोमवार रात फरीदकोट रेंज के डीआईजी अश्विनी कपूर और एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने जिले की विभिन्न पुलिस नाकों, पैट्रोलिंग पार्टियों , थानों व चौकियों का औचक निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों की निर्देश दिए। डीआईजी अश्विनी कपूर ने कहा कि इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जिले में अपराध नियंत्रण को मजबूत करना, अवैध गतिविधियों को रोकना और आम जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था लागू करने और शरारती तत्वों पर नियंत्रण रखने के लिए यह कार्रवाई बेहद महत्वपूर्ण है. एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने पुलिस अधिकारियों को नाकों पर सख्ती से तैनाती करने और हर आने-जाने वाले वाहन की सावधानी से जांच करने के निर्देश दिए। इससे न केवल अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगेगा, बल्कि आपराधिक तत्वों पर भी नियंत्रण लगेगा। एसएसपी ने कहा कि इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि समय-समय पर निरीक्षण दौरान जनता को असुविधा कम हो और उन्हें बेहतर सुविधा प्रदान की जाये। इसके अलावा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच के लिए गश्ती दलों को भी आवश्यक निर्देश दिए।


