जालंधर में 32 साल के AAP वर्कर पर फायरिंग:पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर मारी गोलियां, पैर पर लगी

पंजाब के जालंधर में गांव जंडियाला मजकी के पास आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पर गोली चला दी गई। घटना में जंडियाला मजकी के गांव पट्टी साहन के रहने वाले 32 साल का विवेक मट्टू जख्मी हुआ है। मट्टू के पैर पर गोली लगी है। ये घटना बीते दिन शाम करीब साढ़े चार बजे की है। थाना सिटी सदर के एसएचओ सुरेश कुमार और जंडियाला चौकी के प्रभारी जसवीर चंद मामले की जांच कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता विवेक मट्टू को उनके परिवार द्वारा जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। गांव के युवकों के साथ चल रही थी रंजिश मिली जानकारी के अनुसार विवेक मट्टू की गांव के मनी बावा और बिल्ला नाम के युवक के साथ रंजिश चल रही है। तीनों के बीच लड़ाई भी हो चुकी थी। इसी रंजिश के चलते उक्त आरोपियों द्वारा गोलियां मारी गई हैं। पुलिस ने क्राइम सीन से खोल बरामद किए हैं। आरोपियों ने मट्टू को उसके घर में घुसकर गोलियां मारी। आरोपियों ने मट्टू पर दो गोलियां चलाई। जिस में से एक गोली उसके पैर पर लगी थी। फिलहाल मट्टू की हालत खतरे से बाहर है। इस मामले में थाना सदर की पुलिस ने आरोपी पाए गए सुखजीवन सिंह और उसके एक साथी के खिलाफ हत्या की कोशिश, घर में घुसकर हमला करने और आर्म्स एक्ट की धाराएं 25,27/54/59 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *