बठिंडा में युवक ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या:शव की नहीं हो सकी पहचान, पुलिस मामले की जांच में जुटी

बठिंडा-अबोहर रेलवे लाइन पर नहर के पास एक युवक ने ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा की टीम मौके पर पहुंची। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है। सहारा जन सेवा मुख्यालय को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद उनकी लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के विक्की कुमार और गौतम गोयल तुरंत अबोहर रेलवे लाइन पर दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि युवक का शव रेलवे लाइनों पर क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा था। सहारा टीम ने तत्काल थाना जीआरपी को सूचित किया। सूचना मिलने पर थाना जीआरपी के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। युवक का शरीर कई टुकड़ों में बंट गया था। उसके पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। सहारा टीम ने पुलिस कार्रवाई के बाद शव को इकट्ठा कर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। शव को सुरक्षित रखा गया है और उसकी पहचान के प्रयास जारी हैं। इस संबंध में जब थाना जीआरपी के एसएचओ कुलदीप चंद से उनके मोबाइल नंबर 95012-00758 पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *