सिंधी काउंसिल छत्तीसगढ़ युवा विंग के नए पदाधिकारी घोषित:प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने जारी की लिस्ट,यूथ विंग में महामंत्री, कोषाध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाए गए

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ इकाई के युवा विंग के नए पदाधिकारियों की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने की। युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष जीतू लोहाना ने बताया कि नए पदाधिकारियों में दो महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक सह कोषाध्यक्ष, छह उपाध्यक्ष, छह सचिव और 14 कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं। युवा विंग के पदाधिकारियों में ये नाम शामिल युवा विंग के महामंत्री गौतम रेलवानी और आकाश मेघानी हैं। कोषाध्यक्ष अनुराग वाधवानी, सह कोषाध्यक्ष पंकज देंगवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल सचदेव हैं। उपाध्यक्षों में रवि विजवानी, पवन लोहाना, अविनाश सेजवानी, रोशन ओछवानी और सूरज जसवानी शामिल हैं। प्रदेश सचिवों में लवीश मोटवानी, विनय वाधवानी, किशन खेतपाल, मोलती रूपचंदनी, विशाल पंचनानी और मयूर वाधवानी चुने गए हैं। इसके अलावा 14 कार्यकारिणी सदस्य हैं, जिनमें सन्नी पंजवानी, अमित हिरवानी, मनोज उत्तमचंदनी, विशाल केशवानी, विक्की आडवाणी, जैकी बुलचंदानी, विपिन अजवानी, गोविंद आहूजा, अंकित रूपचंदानी और पंकज बच्चानी शामिल हैं। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ युवा विंग की तरफ से सभी नए पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी गई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *