केरल रैगिंग केस:प्रिंसिपल और असिस्टेंट प्रोफेसर सस्पेंड, हॉस्टल के हाउसकीपर और सिक्योरिटी गार्ड भी हटाए गए

केरल के कोट्टायम में नर्सिंग स्टूडेंट्स के साथ रैगिंग मामले में केरल सरकार ने कॉलेज की प्रिंसिपल सुलेखा ए टी को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही असिस्टेंट प्रोफेसर व हॉस्टल के वार्डन इंचार्ज अजीश पी मणि को भी हटा दिया है। उन पर आरोप है कि वे रैगिंग रोकने और इस मामले में समय पर हस्तक्षेप करने में नाकामयाब रहे। केरल के स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, हॉस्टल के हाउसकीपर और सुरक्षा गार्ड को भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। सरकार ने यह कार्रवाई मेडिकल एजुकेशन डायरेक्टर की जांच रिपोर्ट के आधार पर की है। क्या है पूरा मामला केरल के एक सरकारी नर्सिंग कॉलेज में 12 फरवरी को जूनियर्स के साथ रैगिंग का मामला सामने आया था। पांच सीनियर छात्रों ने 3 स्टूडेंट के पहले कपड़े उतारे। फिर उनके प्राइवेट पार्ट पर डंबल (भारी वजन) लटका दिया था। सीनियर्स ने बाद में कंपास और नुकीली वस्तुओं से भी छात्रों को घायल किया। इसके बाद जख्म पर लोशन लगाया। ताकि दर्द और बढ़े। जब पीड़ित दर्द से चिल्लाने लगे, तो उनके मुंह में भी लोशन डाल दिया। तीनों पीड़ित फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट हैं और तिरुवनंतपुरम के रहने वाले हैं। आरोपियों ने प्रताड़ना का वीडियो भी बनाया, फिर धमकी दी सीनियर्स ने पीड़ितों को नग्न करके उनकी रैगिंग का वीडियो भी बनाया। इसके साथ ही धमकी दी कि अगर उन्होंने इसकी रिपोर्ट करने की हिम्मत की तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। जिससे उनका शैक्षणिक भविष्य भी खतरे में पड़ जाएगा। शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि सीनियर्स रविवार को जूनियर्स से शराब खरीदने के लिए पैसे वसूलते थे। जो लोग ऐसा करने से मना करते थे, उन्हें पीटा जाता था। एक छात्र, जो अब और उत्पीड़न सहन नहीं कर पाया, उसने अपने पिता को इसकी जानकारी दी। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। रैगिंग का मामला सामने आने के बाद आरोपी छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया। पुलिस ने 5 आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया पुलिस ने इस मामले में 13 फरवरी को 5 आरोपी छात्रों को गिरफ्तार किया था। गांधीनगर पुलिस ने बताया था कि सभी को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। उन्हें एंटी-रैगिंग अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के नाम सैमुअल जॉनसन (20), राहुल राज (22), जीव (18), रिजिल जीत (20) और विवेक (21) हैं। रैगिंग से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… केरल रैगिंग- कॉलेज आरोपी सीनियर्स को निकाल सकता है:विपक्ष का दावा- पांचों आरोपी सत्ताधारी लेफ्ट की स्टूडेंट विंग SFI से जुड़े केरल में कोट्टायम में नर्सिंग के स्टूडेंट्स के साथ रैगिंग के मामले में कॉलेज प्रबंधन पांचों आरोपी छात्रों को कॉलेज से निकाल सकता है। फिलहाल आरोपियों को सस्पेंड किया गया है। इस मामले में विपक्षी गठबंधन यूनाईटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने शुक्रवार को दावा किया कि आरोपियों का लेफ्ट की स्टूडेंट विंग स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) से संबंध है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *