जयपुर में अमूल कंपनी का एक्सपायरी माल पकड़ा:सीएण्डएफ के यहां नूडल्स,केच अप ,म्योनीज,एनर्जी ड्रिंक के 3 हजार काटर्न बरामद, कीमत 6 करोड़ रुपए से ज्यादा; पूरा गोदाम किया सीज

सीएमएचओ जयपुर (सैंकण्ड) की फूड सेफ्टी टीम ने आज जयपुर के खो-नागोरियान इलाके में एक ​सीएण्डएफ के यहां छापा मारा। जहां से बड़ी मात्रा में अमूल कंपनी के नूडल्स,केच अप ,म्योनीज,एनर्जी ड्रिंक के पैकेट्स से भरे कार्टन पकड़े। टीम ने जांच में पाया कि ये सारा माल एक्सपायर हो चुका है। ऐसे में उन कार्टन पर मन्युफेक्चरिंग और एक्सपायरी डेट को मिटाकर दोबारा नई डेट लगाकर बाजार में बेचने की तैयारी थी। इसे देखते हुए टीम ने करीब 6 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत का माल जप्त करते हुए पूरा गोदाम सीज कर दिया। जयपुर सीएमएचओ डॉ. मनीष मित्तल ने बताया- हमें 181पोर्टल पर शिकायत मिली थी, जिसके बाद हमारी टीम को भेजा गया। टीम खो-नागोरियान स्थित मैसर्स एथलीट डिस्ट्रीब्यूटर के यहां पहुंची। गोदाम में रखे सामान की जांच की तो पता चला कि यहां मैसर्स कायरा डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर यूनियन, गुजरात की तरफ से बनाए अमूल ब्रांड के अनेक नॉन डेयरी फूड प्रोडक्ट (नूडल्स, केच अप,म्योनीज, एनर्जी ड्रिंक) के करीब 3000 कार्टून पड़े है, जो एक्सपायरी हो चुके है। इनमें से 1000 कार्टून में तो माल पर छपी एक्सपायरी और मैन्युफेक्चरिंग डेट ही मिटा दी थी। मौके पर फर्म का मालिक गगन आहूजा इन पैकेटों से थिनर, एसीटोन आदि केमिकल से डेट मिटाकर नई डेट प्रिंट करके बेचने की तैयारी में था। फर्म का फूड लाइसेंस भी एक्सपायर हो चुका था। कंपनी ने माल लेने से मना किया तो यू-ट्यूब पर सीखा डेट बदलना सीएण्डएफ संचालक गगन आहूजा ने बताया कि गुजरात की जिस कंपनी से माल आया था उसने एक्सपायर माल लेने से मना कर दिया था। ऐसे में नुकसान होता देख हमने यू-ट्यूब पर डेट बदल कर माल बेचने का तरीका सीखा। डॉ. मित्तल ने बताया- टीम ने मौके पर एक्सपायर माल को सीज कर दिया है, जिसे नगर निगम के डंपिंग यार्ड में नष्ट करवाया जाएगा। साथ ही मौके से नूडल्स, टोमेटो केच अप, सॉस के नमूने लेकर जांच के लिए लैब में भिजवाए। इसके साथ ही पूरे गोदाम को सील करते हुए अग्रिम आदेशों तक यहां मौजूद माल की बिक्री पर रोक लगा दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *