मोबाइल दुकान में सेंध, 3 लाख के नए फोन चोरी:पीछे का गेट तोड़कर घुसे बदमाश, सुबह दुकान खोली तो बिखरा मिला सामान

बांसवाड़ा के दानपुर क्षेत्र के छोटी सरवन कस्बे में मंगलवार रात चोरों ने एक मोबाइल दुकान को निशाना बनाकर करीब 3 लाख रुपए के नए मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया। पीड़ित दुकानदार जितेंद्र मेघवाल ने बताया- मंगलवार रात रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। बुधवार सुबह करीब 11 बजे जब दुकान खोली तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए। दुकान का सामान बिखरा पड़ा था और कीमती मोबाइल फोन गायब थे। पीछे का गेट तोड़कर घुसे बदमाश प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बदमाश दुकान के पिछले हिस्से का गेट तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद काउंटर और शेल्फ में रखे नए मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान समेटकर फरार हो गए। चोरी का अनुमानित नुकसान करीब 3 लाख रुपए बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही दानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने चोरी हुए सामान की सूची लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। दानपुर थाने के डिप्टी गोपीचंद मीणा ने बताया कि मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय व्यापारियों में असुरक्षा का माहौल है। व्यापारियों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और बाजार क्षेत्र में पुलिस निगरानी सख्त करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *