पाली के बांगड़ स्टेडियम में बम ब्लास्ट की मॉकड्रिल:राहत बचाव कार्य से लेकर घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाने तक का किया डेमो

आपातकाल में कार्मिकों की तत्परता परखने के उद्देश्य से बुधवार को पाली के बांगड़ स्टेडियम में बस ब्लास्ट होने की मॉकड्रिल की गई। जिसमें बचाव कार्य से लेकर घायलों को मौके पर प्राथमिक उपचार देने और उन्हें तत्परता से एम्बूलेंस में से हॉस्पिटल भेजने और वहां इलाज करवाने का पूरा डेमो किया गया।

इस मॉकड्रिल को लेकर SDM पाली विमलेन्द्रसिंह राणावत ने बताया कि बुधवार को नागरिक सुरक्षा के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। अंतिम दिन प्रशिक्षण के साथ बोम ब्लास्ट का मॉक ड्रिल अभयास किया गया। ताकि आपदा के समय आप देश की वह जिले की समर्पित भाव से सेवा करेंगे वह आपदा से निजात दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि पहलगाम हमले व ऑपरेशन सिंदूर के उपरांत केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार हर जिले में 500 नव स्वयंसेवकों का नामांकन किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के लिए जोधपुर व अन्य टीमों ने विभिन प्रकार का प्रशिक्षण दिया। जेसे आपदा आगजनी, बोम ब्लास्ट का डेमो कर हमने सीखा की किस प्रकार इनसे निपटा जाए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार अभ्यास किया व केजुलटी में फर्स्ट एड दिया व घायलों को उपचार के लिए एम्बुलेंस से पहुंचाया गया व सफलता पूर्वक इसे किया गया। इस अवसर पर प्रशासन, पुलिस विभाग के अधिकारी व आपदा राहत कार्यालय, मेडिकल के कर्मचारी व नागरिक सुरक्षा के जवान मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *