पठानकोट की सरकारी लाइब्रेरी बनी नशेड़ियों का अड्डा:सूर्यास्त के लगता जमावड़ा, शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं, मरम्मत की मांग

पठानकोट के आनंदपुर मोहल्ले में स्थित सरकारी लाइब्रेरी नशेड़ियों का अड्डा बन गई है। बता दे कि यह स्थिति स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।बता दे कि पठानकोट नगर निगम ने वर्ष 2005 में लाइब्रेरी का निर्माण करवाया था। इसका उद्देश्य था कि क्षेत्र के बच्चे यहां आकर पढ़ाई कर सकें और ज्ञान प्राप्त कर सकें। हालांकि, वर्तमान में यह लाइब्रेरी बच्चों के बजाय नशेड़ियों का ठिकाना बन गई है। इमारत की हालत जर्जर हो चुकी है, जिसके कारण लोग यहां आने से कतराते हैं। सूर्यास्त के बाद यह स्थान नशेड़ियों का जमावड़ा बन जाता है।
लाइब्रेरी बदहाली का शिकार स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि 2005 में बनी यह लाइब्रेरी आज बदहाली का शिकार है और प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि एक समय था जब बच्चे यहां पढ़ने आते थे, लेकिन अब इमारत की खराब हालत के कारण कोई नहीं आता।

नशेड़ियों का अड्डा बनी लोगों ने बताया कि शाम ढलते ही यह स्थान नशेड़ियों का अड्डा बन जाता है, जहां वे नशा करते हैं। इस संबंध में कई बार मोहल्ला प्रतिनिधियों को शिकायतें भी की गईं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकला।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। लाइब्रेरी की मरम्मत कराने की मांग उन्होंने अपील की है कि लाइब्रेरी की मरम्मत कराई जाए, इसे नशेड़ियों से मुक्त किया जाए और बच्चों के लिए फिर से खोला जाए, ताकि वे यहां आकर पढ़ाई कर सकें और ज्ञान प्राप्त कर सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *