सलूंबर में तीन घरों से 20 तोला सोना चोरी:बदमाशों ने पहले पड़ोसियों के घरों का लगाया ताला, फिर 4 किलो चांदी, नकदी और शादी के गहने लेकर हुए फरार

सलूंबर जिला मुख्यालय पर अज्ञात बदमाशों ने तीन सूने मकानों को निशाना बनाया। चोर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। पड़ोसियों ने घरों के ताले टूटे देखे, जिसके बाद घटना का पता चला। शादी समारोह में गया हुआ था परिवार पहली वारदात वाल्मीकि मोहल्ले में मनोहर लाल वाल्मीकि के घर हुई। मनोहर लाल परिवार सहित खेरवाड़ा में एक शादी समारोह में गए हुए थे। चोरों ने सूने मकान का लाभ उठाकर अलमारी का ताला तोड़ा और 10 तोला सोना, 3 किलो चांदी व 20 हजार रुपए नकद चुरा लिए। पीड़ित ने बताया कि ये गहने उनकी बेटी की शादी के लिए बनवाए गए थे। भोईवाड़ा क्षेत्र में दो मकानों में चोरी इसके बाद चोरों ने भोईवाड़ा क्षेत्र में भी दो अन्य मकानों को निशाना बनाया। शंभू भोले के मकान से 2 तोला सोना और 15 हजार रुपए नकद चोरी हुए। जबकि भेरूलाल भोई के घर से बदमाश 8 तोला सोना, 1 किलो चांदी और 10 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए। बताया गया है कि बदमाशों ने चोरी के दौरान पड़ोस के मकानों के दरवाजों के कुंडों पर कपड़ा बांध दिया था, ताकि कोई आवाज न हो और लोग जाग न सकें। घटना की सूचना मिलते ही सलूंबर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने चोरों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमों का गठन किया है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। लगातार बढ़ती चोरी की वारदातों से स्थानीय निवासियों में चिंता है। लोगों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि शहर में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *