जोधपुर की कायलाना झील में बुधवार शाम को युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बॉडी को पानी से बाहर निकलवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान देवानंद(26) पुत्र प्रीतम दास सिंधी निवासी चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के रूप में हुई। देवानंद बोरानाडा इलाके में किराए से रूम लेकर रहता था। तीन दिन पहले 8 जानवरी को उसका बोरानाडा थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव निकलवाया राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र के तहत आने वाली कायलाना चौकी के हेड कॉन्स्टेबल डूंगर सिंह ने बताया कि चौकी इंचार्ज ASI रावल राम, कॉन्स्टेबल दिनेश और उनकी टीम को आज शाम के समय कायलाना झील में एक बॉडी नजर आने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने गोताखोरों को मौके पर बुलाया और शव को पानी से बाहर निकलवाया। मोर्चरी में रखवाई डेड बॉडी उन्होंने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता था। मृतक अभी बोरानाडा क्षेत्र में किराए पर रहता था। यहां बोरानाडा थाने में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज की गई थी। कायलाना चौकी पुलिस ने बोरानाडा थाना पुलिस को भी सूचना दी। फिलहाल बॉडी को महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है।


