नागौर में पानी के लिए 1 करोड़ का बजट:बाढ़ बचाव के लिए तैयार होगा ड्रेनेज प्लान, नागौरी अश्वगंधा मिशन राज गिफ्ट में शामिल

प्रदेश की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने तीसरी बार लगातार प्रदेश का बजट पेश किया। इसमें करीब 2 घंटे 54 मिनट के बजट भाषण में दीया कुमारी ने सरकारी कर्मचारियों, किसानों के साथ हेल्थ सेक्टर, पेयजल, ट्रांसपोर्ट सेक्टर में कई घोषणाएं कीं। नागौर जिले के लिए पानी, एज्युकेशन, हेल्थ, कृषि और शहरी विकास से जुड़ी घोषणाएं हुई। गर्मियों में पेयजल संकट से जूझते नागौर के लिए 1 करोड़ रुपए का समर कंटिंजेंसी फंड, शहर में जलभराव रोकने के लिए ड्रेनेज मास्टर प्लान, स्किल डेवलपमेंट संस्थान की स्थापना और जिला अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र जैसी सुविधाएं मिली हैं। इसके साथ ही बच्चों को पढ़ाई करते हुए रोजगार के स्किल्स भी सिखाए जाएंगे। इसकी लिए स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट की घोषणा की गई है। वहीं नागौरी अश्वगंधा को राज मिशन गिफ्ट में शामिल किया गया है। कलेक्टर को मिलेगा समर फंड नागौर में हर साल गर्मियों के दौरान गंभीर पेयजल संकट की स्थिति बन जाती है। इसे देखते हुए कलेक्टर को 1 करोड़ रुपए का समर कंटिंजेंसी फंड आवंटित किया गया है। इस फंड का उपयोग आपातकालीन परिस्थितियों में टैंकर, अतिरिक्त जलापूर्ति और अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाओं के लिए किया जाएगा, ताकि आमजन को पानी की किल्लत से राहत मिल सके। ड्रेनेज मास्टर प्लान इंस्टिट्यूट ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग एंड स्किल डेवलपमेंट राजस्थान के बजट से जुड़ा GK जिला अस्पताल में खुलेगा नशा मुक्ति केंद्र महिला सशक्तिकरण: जिले में रूरल वुमन पीपीओ (प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन) स्थापित किया जाएगा, जिससे स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिला उद्यमियों को प्रशिक्षण, विपणन और आर्थिक सहायता मिल सकेगी। नमो नर्सरी: जिला स्तर पर उन्नत नमो नर्सरी की स्थापना की जाएगी, जहां उच्च गुणवत्ता के पौधे तैयार कर आमजन को उपलब्ध कराए जाएंगे। सभी जिला मुख्यालयों पर जिला अभियोजन भवन कार्यालय के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया है, जिससे न्यायिक कार्यप्रणाली को सुदृढ़ किया जा सके। नागौरी अश्वगंधा को GI टैग: कृषि क्षेत्र में नागौर की पहचान बन चुकी नागौरी अश्वगंधा को हाल ही में जीआई टैग मिला है। अब इसे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए “मिशन राज गिफ्ट” में शामिल किया गया है। इस पहल से स्थानीय किसानों को बेहतर बाजार और मूल्य मिलने की संभावना है। इंफ्रास्क्ट्रक्चर: चिकित्सा: बजट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… राजस्थान- फ्री इलाज, किसानों को सस्ती बिजली:8वें वेतन आयोग के लिए कमेटी, दूसरे राज्यों से गाड़ी खरीदना सस्ता, होमगार्ड के 5 हजार पद बढ़ाए अटैची का रंग बदला, शायराना अंदाज में पढ़ा बजट:दीया कुमारी लाल बंधेज की साड़ी पहनकर पहुंचीं,बोलीं- आप देखिए, तो सही कितने सारे पन्ने हैं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *