देशनोक में 24 घंटे पानी, बजट में 750-करोड़ का पैकेज:थार सर्किट से जुड़ेगा बीकानेर; सोलर पार्क के लिए 2950 करोड़ खर्च होंगे

प्रदेश वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने बुधवार (11 फरवरी) को तीसरी बार तीसरा फुल बजट पेश किया। करीब 2 घंटे 54 मिनट के बजट भाषण में दीया कुमारी ने सरकारी कर्मचारियों, किसानों के साथ हेल्थ सेक्टर, पेयजल, ट्रांसपोर्ट सेक्टर में कई घोषणाएं कीं। इन्हीं घोषणाओं में बीकानेर के लिए पानी, बिजली, इंफ्रास्ट्रक्चर और हेल्थ सेक्टर को लेकर घोषणाएं की गई। इसमें बीकानेर के देशनोक के लिए 750 करोड़ रुपए का विशेष पैकेज प्रस्तावित किया गया है। इस राशि से देशनोक में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की योजना है। इसी के साथ बीकानेर में नए सोलर पार्क भी स्थापित किए जाएंगे। पश्चिमी राजस्थान में बनने वाले थार सांस्कृतिक सर्किट में भी बीकानेर को शामिल किया गया है। सबसे बड़ी घोषणा देशनोक के लिए है। 24 घंटे पानी देने की जलदाय विभाग की योजना पर लंबे समय से काम हो रहा है। बजट में प्रस्ताव आने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत की उम्मीद है। बीकानेर में 2950 करोड़ रुपए खर्च करके सरकार नए सोलर पार्क स्थापित करेगी। बीकानेर से जैसलमेर के बीच में ये पार्क स्थापित होने की उम्मीद की जा रही है। अब पढ़िए जिले को क्या मिला इंफ्रास्ट्रक्चर और पेयजल ग्राफिक में देखिए बजट से जुड़ा GK अब पढ़िए प्रदेश की बड़ी घोषणाएं बजट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… राजस्थान- फ्री इलाज, किसानों को सस्ती बिजली:8वें वेतन आयोग के लिए कमेटी, दूसरे राज्यों से गाड़ी खरीदना सस्ता, होमगार्ड के 5 हजार पद बढ़ाए अटैची का रंग बदला, शायराना अंदाज में पढ़ा बजट:दीया कुमारी लाल बंधेज की साड़ी पहनकर पहुंचीं,बोलीं- आप देखिए, तो सही कितने सारे पन्ने हैं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *