असनावर में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश:2 सदस्य गिरफ्तार, विभिन्न स्थानों से चोरी की 6 बाइक बरामद

झालावाड़ के असनावर थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई कुल छह बाइक बरामद की हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान प्रकाश उर्फ ओमप्रकाश कंजर (21) पुत्र नागूसिंह कंजर निवासी जरेल, थाना सदर झालावाड़, और जयप्रकाश मीणा (35) पुत्र द्वारकालाल मीणा निवासी बडबेला, थाना मण्डावर, जिला झालावाड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने इन आरोपियों से असनावर और अकलेरा थाना क्षेत्रों से चोरी की गई कुल छह बाइकें जब्त की हैं। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि 24 जनवरी को असनावर निवासी दिपेश पाटीदार पुत्र मोहनलाल पाटीदार ने अपने घर के सामने से बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कुछ दिनों बाद असनावर कस्बे से एक और बाइक चोरी होने की घटना सामने आई, जिसे पुलिस ने गंभीरता से लिया। इन घटनाओं के बाद, सीआई नंदकिशोर के नेतृत्व में असनावर थाने की एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने चोरी वाले स्थानों पर सादे कपड़ों में लगातार निगरानी रखी और वाहन चोर गिरोह की पहचान सुनिश्चित की। गहन जांच और गोपनीय जानकारी के आधार पर पुलिस ने इन चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *