रायसेन में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई:रात से सुबह तक किया जा रहा था परिवहन; 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक डंपर जब्त

रायसेन जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। खनिज विभाग ने सिलवानी और गोहरगंज तहसील में चार वाहनों को जब्त किया है, जिनमें तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक डंपर शामिल है। यह कार्रवाई खनिज विभाग द्वारा की गई। तहसील सिलवानी में गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया। वहीं, गोहरगंज तहसील में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक डंपर (क्रमांक MP 04 HE 4880) को जब्त किया गया। जब्त किए गए सभी वाहनों को गोहरगंज थाने में खड़ा कराया गया है। खनिज विभाग के अनुसार, संबंधित वाहन संचालकों के खिलाफ मध्य प्रदेश खनिज नियम 2022 के तहत कार्रवाई की जा रही है। इन सभी मामलों को कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। यह छापेमारी कार्रवाई खनिज निरीक्षक अर्चना ताम्रकार ने अपनी टीम के साथ की। यह कार्रवाई कलेक्टर के निर्देशन और जिला खनिज अधिकारी महेंद्र पटेल के निर्देशों पर अमल में लाई गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *