6 साल के बेटे को बचाने के लिए मां टांके में कूद गई। पीछे-पीछे 3 साल का मासूम भी टांके में गिर गया। डूबने से तीनों की मौत हो गई। घटना बालोतरा जिले के गिड़ा थाना इलाके निम्बा की ढाणी गांव दोपहर करीब 4 बजे की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों के शवों को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया। पुलिस के अनुसार निम्बा की ढाणी गिड़ा निवासी देवी (29) पत्नी प्रेम कुमार खेत में काम कर रही थी। उसके दो मासूम बेटे पास में खेल रहे थे। बड़ा बेटा अर्जुन खेलते-खेलते टांके में गिर गया। मां ने टांके में गिरता देखकर उसको बचाने के लिए पीछे-पीछे वो भी खुद गई। 3 साल का बेटा धर्मेंद्र मां के पीछे टांके में गिर गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर सास और ससुर भाग कर आए। आसपास के लोगों को बुलाकर तीनों को टांके से बाहर निकाला। गिड़ा हॉस्पिटल लेकर आए। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर गिड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों के शवों को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया। वहीं पुलिस ने पीहर पक्ष को सूचना दी गई। गिड़ा थानाधिकारी दलतपसिंह ने बताया- परिजनों ने किसी तरह का संदेह नहीं जताते हुए हादसा बताया। साथ ही परिजनों की रिपोर्ट पर मृग दर्ज कर ली है। रात का समय होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। सुबह आगे की कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। 10 साल पहले हुई थी शादी मिली जानकारी के अनुसार मृतका की शादी 10 साल पहले हुई थी। पति प्लास्टर का काम करता है। काम के सिलसिले में बाहर ही रहता है। मृतका और दो बेटे सास और ससुर के साथ गांव में ही रहते है।


