उमरिया में ट्रक-डग्गी भिड़ंत, ड्राइवर केबिन में फंसा:इलाज के दौरान मौत, जेसीबी से दोनों वाहन पुलिस ने हटवाए

उमरिया जिले के अमरपुर चौकी क्षेत्र में बुधवार को हाईवे पर ट्रक और डग्गी (छोटा मालवाहक वाहन) के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा बारदौआ पुलिया के पास हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह टूट गए। डग्गी चालक भगवान दास बर्मन स्टेरिंग में बुरी तरह फंस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान ड्राइवर भगवान दास की मौत हो गई।‌ जेसीबी की मदद से निकाला गया चालक घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। अमरपुर चौकी पुलिस भी तुरंत पहुंची। चालक को बाहर निकालने के लिए काफी प्रयास किए गए। आखिरकार जेसीबी मशीन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अलग किया गया। काफी मशक्कत के बाद घायल चालक को बाहर निकालकर अमरपुर अस्पताल पहुंचाया गया। सड़क पर लगा जाम हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, डग्गी मानपुर की ओर से आ रही थी, जबकि ट्रक हाईवे से मानपुर की दिशा में जा रहा था। बारदौआ पुलिया के पास दोनों में टक्कर हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *