राजसमंद में घर में छाप रहे थे नकली नोट, 2-गिरफ्तार:दबिश देकर पकड़ा, 80100 रुपए के नोट और प्रिंटर भी जब्त

राजसमंद के केलवा थाना सर्कल में पुलिस ने जाली नोट छापने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी ममता गुप्ता के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की गई। एएसपी महेन्द्र कुमार पारीक और डीएसपी ज्ञानेन्द्र सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी सुबोध जांगिड़ के नेतृत्व में टीम ने जैतपुरा गांव में दबिश दी। इस दौरान रोशनलाल गुर्जर के मकान में नारायण गुर्जर और कमलेश गुर्जर अवैध रूप से नकली नोट छापते हुए पकड़े गए। पुलिस ने मौके से 500 रुपए के 15 नोट (7,500 रुपए), 200 रुपए के 362 नोट (72,400 रुपए) और 50 रुपए के 4 नोट (200 रुपए) बरामद किए। सभी नोटों पर एक ही सीरियल नंबर अंकित पाया गया। कुल 80,100 रुपए की जाली राशि जब्त की गई है। इसके अलावा प्रिंटर, स्याही के कंटेनर, पेपर शीट, कटर, स्केल, जेल पेन और पारदर्शी कांच सहित उपकरण भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *