दोस्त को छोड़कर घर जा रहे भाईयों का हादसा:तेज रफ्तार वाहन ने किया हिट, एक की हुई मौत, जबकि दूसरा गंभीर

चंडीगढ़ के सेक्टर-45/50 की डिवाइडिंग रोड पर सोमवार रात हुए सड़क हादसे में जगतपुरा निवासी 18 वर्षीय सुभाष की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई शुभम (20) गंभीर रूप से घायल है । जिसे गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। वहीं, परिवार का कहना है कि जब तक आरोपी को अरेस्ट नहीं किया जाता है, तब तक न तो उसका पोस्टमार्टम करवाएंगे और न हीं उसके शव को लेंगे। वहीं, पुलिस की टीमें मामले की जांच में जुटी हुई है। ऐसे हुआ था हादसा जानकारी के मुताबिक य हहादसा सेक्टर-49 थाना के एरिया में सोमवार रात को गौशाला के पास हुआ। दोनों भाई मलोया में अपने दोस्त को छोड़कर बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान सुभाष ने दम तोड़ दिया। शुभम की हालत गंभीर बताई जा रही है। कैमरों को चैक किया जाए इधर, परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पोस्टमार्टम कराने और शव लेने से इनकार कर दिया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस फरार वाहन चालक को पकड़ने के बजाय मृतक युवक पर ही सवाल उठा रही है।परिवार का कहना है कि पूरे चंडीगढ़ में कैमरे लगे हुए है। ऐसे में पूरे मामले की जांच की जाए। साथ आरोपियों की पड़ताल की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *