ग्वालियर में बिजली के तारों से टकराने के बाद एक बस की छत पर रखे सामान में आग लग गई। घटना कंपू थाना क्षेत्र के गुड़ा गुड़ी के नाका की है। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। बस की छत पर तारों के उलझने से उठती चिंगारियों के चलते लगी आग को देखते हुए तत्काल बस में बैठी सवारियों को उतर गया। हालांकि इस दौरान कुछ विशेष नुकसान की खबर अब तक सामने नहीं आई है बाद में किसी तरह बस को निकाल लिया गया। हाई वोल्टेज बिजली के तारों के टच हुआ सामान ग्वालियर के कम्पू थाना क्षेत्र अंतर्गत गुड़ी गुड़ा के नाके पर उस समय अफरा-तफरी मच गई्र, जब एक यात्री बस बिजली के तारों में उलझ गई। बस की छत पर सामान रखा हुआ था, जो ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली तारों के संपर्क में आ गया। तारों से टकराते ही बस के ऊपर चिंगारियां निकलने लगीं और कुछ ही क्षणों में हल्की आग भी दिखाई देने लगी। चिंगारी देख लोगों ने मचाया शोर बताया जा रहा है कि बस जैसे ही नाके के पास पहुंची, ऊपर लटका सामान बिजली के तारों में फंस गया। अचानक तेज चिंगारी और धुएं को देखकर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। बस चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को रोका। चिंगारी दिखते ही बस में बैठे यात्रियों को तत्काल नीचे उतारा गया। घटना के समय बस में कई यात्री सवार थे। गनीमत रही कि समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग बुझाकर बस को किया रवाना वायरल वीडियो में देखा जा रहा है घटना के दौरान मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और स्थानीय लोगों ने वाहन चालक की हर संभव मदद करें इसके बाद ड्राइवर ने सूज भुज से पहले बस को बाहर निकाल और उसके बाद किसी ने ऊपर चढ़कर समान में लग रही आज को पानी डालकर बुझाया और फिर बस को रवाना कर दिया गया। घटना के दौरान वहां से गुजर रहे किसी यात्री द्वारा घटना का वीडियो बना लिया गया जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आया है जिस पर जांच की जा रही है


