रायपुर में फिर चाकूबाजी:मौदहापारा में युवक पर हमला, गंभीर हालत में मेकाहारा में भर्ती; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार की रात को मौदहापारा थानाक्षेत्र में मामूली विवाद के युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घायल का नाम मोहम्मद हाशिम पुलिस द्वारा बताया जा रहा है। युवक को चाकू मारने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला बुधवार की रात नौ बजे पुलिस को मौदहापारा में चाकूबाजी होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से युवक को डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक का उपचार जारी है। आरोपियों की शिनाख्त करने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को पुलिस खंगाल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *